Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः सूखे कुएं में मिला 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव, जांच में जुटी पुलिस


अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के हथकिला गांव में गुरुवार देर शाम एक 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव सूखे कुएं में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अमेठी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, हथकिला गांव निवासी ननकू (70) गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे अपनी दुकान से घर के लिए निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान शाम करीब साढ़े छह बजे गांव के बाहर शिव मंदिर के पास स्थित एक सूखे कुएं में उनका शव पड़ा होने की सूचना एक चरवाहे ने ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली प्रभारी श्रीराम पांडेय और क्षेत्राधिकारी मनोज मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। कोतवाल श्रीराम पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और उनका उपचार चल रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। यदि परिजनों की ओर से कोई तहरीर मिलती है तो उसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मृतक के पुत्र दर्शन के अनुसार, उनके पिता पिछले कई महीनों से बीमार थे और मानसिक तनाव में रहते थे। गुरुवार दोपहर वह बिना किसी को बताए घर से निकल गए थे, जिसके बाद देर शाम उनका शव गांव के बाहर स्थित सूखे कुएं में मिला। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |