Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः शहीद दिवस पर सपा ने याद की वीरांगना फूलन देवी, संघर्ष और सामाजिक न्याय के संदेश को किया नमन


बीसलपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय में पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी का शहीद दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्षपूर्ण जीवन को सामाजिक न्याय की प्रेरणा बताया। पूर्व एमएलसी शशांक यादव ने कहा कि फूलन देवी ने शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों की आवाज बनकर समाज में नई चेतना जगाई। उनका संघर्ष आज भी समाजवादी विचारधारा को मजबूती प्रदान करता है। अमित यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा सामाजिक न्याय और सभी वर्गों के सम्मान की लड़ाई लड़ती रही है तथा फूलन देवी का जीवन साहस और आत्मसम्मान का प्रतीक है। कार्यक्रम की आयोजक एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी दिव्या गंगवार ने कहा कि फूलन देवी के आदर्श आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा हैं और समाजवादी कार्यकर्ता उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर चैधरी प्रदीप पटेल, विधानसभा अध्यक्ष शैलेश शर्मा, मलखान शर्मा, भारतवीर कश्यप, सालिक राम गंगवार, लोकेश कश्यप, वालकराम सागर सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं कश्यप समाज के लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |