लखनऊः पंखे में बिजली का करंट लगने से विवाहिता की मौत, घर में मचा कोहराम
July 09, 2026
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन इटौंजा थाना क्षेत्र अंतर्गत भगौतीपुर गांव में विवाहित महिला की पंखे में बिजली से करंट लगने से मौत हो गई। वहीं मृतक सुशीला पत्नी संदीप मोर्या निवासी ग्राम भगौतीपुर उम्र 30 वर्ष,तीन बच्चे थे, गुरुवार दोपहर दो बजे सुशीला मोर्या जोकि घर में पंखे को हाथ से हटा रही थी, इसी दौरान पंखे में करंट उतर आया और इसी करंट की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं परिजनों ने जिन्होंने बीकेटी लखनऊ सीतापुर हाईवे रोड स्थित शौ शैय्या अस्पताल में भर्ती करवाया।जहां डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दिया। मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वही सुशीला अपने पीछे तीन बच्चे,बेटी रितिका, वर्तिका ,काव्या को छोड़ गई। वही पति का रो-रोकर बुरा हाल हैं, हर एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से सावधान व सतर्क रहने की जरूरत है।
.jpg)