लखनऊः आईटीआई कॉलेज में प्रैक्टिकल देने गये छात्रों को रोका, पुलिस से शिकायत, प्रैक्टिकल न करने का आरोप
July 09, 2026
लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब तहसील क्षेत्र इटौंजा थाना महोना चैकी क्षेत्र अंतर्गत महोना कुंम्हरावां रोड पर स्थित कुसुम आईटीआई में गुरुवार से इलेक्ट्रॉनिक ट्रेड में फाइनल ईयर का प्रेक्टिकल शुरू हुआ था, यहां के पढ़ने वाले छात्र, अरविंद, अभिषेक, राज वर्मा,विपिन इन छात्रों ने बताया कि सुबह 8रू30 कॉलेज प्रैक्टिकल देने के लिए पहुंच गए थे, समय पर पहुंचने के बावजूद भी कॉलेज प्रबंधन के तानाशाही रवैया के कारण प्रैक्टिकल नहीं करवाया गया। इसके बाद छात्रों ने 1076 पर फोन करके शिकायत दर्ज कराई। वहीं पुलिस के आने पर गेट के अंदर जाने को कहा गया, लेकिन पुलिस के आने के बाद बताया गया कि प्रैक्टिकल की फीस पूरी नहीं जमा है, छात्रों का कहना है कि प्रैक्टिकल की पूरी फीस जमा कर रहे थे, लेकिन प्रैक्टिकल नहीं हो सका। वहीं सभी छात्रों का यह भी आरोप है कि प्रैक्टिकल की निर्धारित फीस 600 है जबकि अधिक फीस वसूली की जा रही हैं। इस मनमानी के चलते उनका भविष्य दांव पर लग गया है। वही सभी छात्राओं ने इटौंजा थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
