Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः नगर आयुक्त ने किया विकास कार्यों का निरीक्षणय 15 अगस्त तक काम पूरा करने के निर्देश


लखनऊ। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने शुक्रवार को शहर की प्रमुख निर्माणाधीन विकास परियोजनाओं और शैक्षणिक संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता बनाए रखते हुए सभी कार्यों को समय पर पूरा करने की सख्त हिदायत दी।

केसरबाग क्षेत्र अंतर्गत चकबस्त में निर्माणाधीन नगर निगम जोन-1 के नए कार्यालय का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाकर इसे तय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कक्षाओं और कॉरिडोर में सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश दिए। नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि कार्य को डबल शिफ्ट में कराकर 15 अगस्त तक अनिवार्य रूप से पूरा किया जाए। इको हाई-टेक नर्सरी (कुर्सी रोड, बसहा) मे अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव के साथ बाउंड्री वॉल, एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक और लेबर ब्लॉक के निर्माण कार्यों की समीक्षा की और प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |