Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुरः छात्र राजनीति से लगातार सपा के लिए समर्पित संघर्षशील और क्रांतिकारी नेता परमात्मा यादव मनोनीत किए गए जिला उपाध्यक्ष


सुल्तानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने सुल्तानपुर के लम्भुआ विधानसभा से परसरामपुर (कृष्णा नगर) निवासी परमात्मा यादव को जनपद सुल्तानपुर की कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष नामित किया है।

परमात्मा यादव की छात्र राजनीति से ही लगातार समाजवादी पार्टी के झंडे तले जनपद सुल्तानपुर में संघर्षशील और क्रांतिकारी व तेजतर्रार चेहरे के रूप में एक अलग पहचान है। परमात्मा इससे पहले समाजवादी पार्टी के फ्रंटल संगठनों के लगातार कई बार जिलाध्यक्ष रह चुके हैं,वर्तमान में जिला सचिव पद पर थे। श्र्द्धेय नेता जी स्व. मुलायम सिंह यादव जी की छत्रछाया व नेतृत्व में राजनीतिक ककहरे से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के करीबी चेहरों में शुमार परमात्मा यादव को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं,नेताओं व उनके समर्थकों में खुशी की लहर।

वरिष्ठ नेताओं ने बधाई देते हुए कहा कुशल संगठनकर्ता के तौर पर बेहतरीन तरीके से प्रदर्शन करने वाले परमात्मा को इस जिम्मेदारी से निश्चित ही पार्टी और मजबूती मिलेगी और तमाम संघर्षशील युवाओं का मनोबल बढ़ेगा।

समर्थकों ने इस मनोनयन पर खुशी जताते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष का बहुत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |