बलिया। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने प्रदेश की स्थायी लोक अदालतों में अध्यक्ष के रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन मांगे गए हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर प्रदेश के नौ जनपदों की स्थायी लोक अदालतों में अध्यक्ष के रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इस संबंध में आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
आवेदन पत्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण0लखनऊ की आधिकारिक वेबसाइट तथा जनपद न्यायालय बलिया की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। प्राधिकरण ने पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है। पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी विज्ञप्ति में उपलब्ध कराई गई है।
.jpg)