Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बलियाः 24 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला, 18 हजार रुपये तक वेतन पर युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर


बलिया। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 24 जुलाई को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें निजी क्षेत्र की कंपनी विभिन्न पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेगी।

जिला सेवायोजन कार्यालय, सतनी सराय (भृगु आश्रम, तारा निवास गली) में 24 जुलाई 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन होगा। मेले में इलाइट नेचुरल प्राइवेट लिमिटेड, तमिलनाडु द्वारा प्रोडक्शन हेल्पर एवं पैकेजिंग हेल्पर के पदों पर भर्ती की जाएगी।

चयनित अभ्यर्थियों को 16 हजार से 18 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ अन्य भत्ते भी कंपनी की सेवा शर्तों के अनुसार दिए जाएंगे। कार्यस्थल तमिलनाडु, बेंगलुरु, कोच्चि एवं केरल रहेगा।

इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता आठवीं एवं हाईस्कूल निर्धारित की गई है। 18 से 42 वर्ष आयु वर्ग के महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी साक्षात्कार के माध्यम से चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य होगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |