लखनऊ। लखनऊ जिले में सिटी मोंटेसरी स्कूल लखनऊ के छात्र मोहम्मद शजान जैदी ने विज स्पेल बी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त कर ट्राफी जीती है।
छात्र के पिता सहाब हैदर जैदी ने बताया शजान जैदी इसके पूर्व भी दो बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त कर चुके है।मोहम्मद शजान जैदी सी एम एस राजाजीपुरम एक में कक्षा 6 के छात्र है। शजान जैदी न्यू हैदर गंज कैंपबेल रोड के निवासी है ,इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता एवं शिक्षकों को दिया है। पिता पेशे से एक प्राइमरी स्कूल में शिक्षक हैं। जिससे उनके साथी शिक्षकों ने भी बेटे को बधाई दी है।
