Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः कलिया खेड़ा में डंपर की टक्कर से पोल टूटे, ट्रांसफार्मर गिराय मुकदमा दर्ज


लखनऊ। सरोसा उपकेंद्र क्षेत्र के अंतर्गत टी.एस. मिश्रा हॉस्पिटल से पहले कलिया खेड़ा मार्ग पर गुरुवार देर शाम एक बेकाबू डंपर ने बिजली के डबल पोल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पोल पर रखा विद्युत ट्रांसफार्मर नीचे गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में लगभग 15 बिजली के पोलों की लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था प्रभावित हुई।

घटना के बाद विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त लाइन व ट्रांसफार्मर का निरीक्षण किया। विभाग द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है तथा विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए आवश्यक कार्य शुरू कर दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक काकोरी ने बताया कि विद्युत विभाग के अवर अभियंता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। डंपर चालक के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजा जा रहा है।

वहीं अधिशासी अभियंता अमित कुमार आनंद ने बताया कि विभाग की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई थी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज हो चुका है। विभागीय क्षति का आकलन किया जा रहा है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |