Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: लखनऊ सीतापुर रोड से रामपुर देवराई मुख्य मार्ग पर मकान का छज्जा सड़क पर होने का ग्रामीण ने लगाया आरोप! पूर्व के समय बीकेटी नगर पंचायत ने भवन के छज्जा अवैध पाने पर की थी कार्यवाहीं


लखनऊ। लखनऊ जिले की बख्शी का तालाब नगर पंचायत के वार्ड नंबर संख्या पांच (5) स्थित राधा स्वामी मुख्य मार्ग पर ग्रामीणों का आरोप है कि भवन बनाकर अवैध छज्जा निर्माण करवाया जा रहा है। वहीं बख्शी का तालाब वार्ड नंबर पांच (5) राधा स्वामी मंदिर मुख्य मार्ग रामपुर देवराई के ग्रामीणों का आरोप है कि मोहित सक्सेना द्वारा निर्माणाधीन भवन का आगे निकला छज्जा पूर्व में नगर पंचायत द्वारा नोटिस देकर हटवाया गया था। उसके बावजूद उसी स्थान पर आगे की ओर फॉल्स सीलिंग लगाकर दोबारा अतिक्रमण कराया जा रहा है। शिकायतकर्ता नहीं बताया कि मामले में पहले पूर्व में नगर पंचायत अधिकारी ने अवैध सड़क पर निर्माण कर रहे छज्जे को गिरवा दिया था। उसके बावजूद दोबारा निर्माण करवाने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने मांग की नगर पंचायत के अधिकारी मामले का तत्काल संज्ञान लेकर जांच पड़ताल कर पायें जाने पर अवैध अतिक्रमण हटवाते हुए नियमानुसार आवश्यक दिशा कार्रवाई करें।

बख्शी का तालाब नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी ने बताया कि, इस मामले में जांच पड़ताल कर अगर मार्ग पर निर्माण पाया गया, तो आवश्यक कार्यवाहीं की जायेगी। किसी भी सार्वजनिक सड़क अन्य जगह पर कोई कब्जा नहीं कर सकता है,करेगा तो नगर पंचायत की तरह से आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |