Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में भारत टैक्सी के सीईओ विवेक पांडे ने साझा की कंपनी की भावी योजनाएं


लखनऊ । राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान भारत टैक्सी के सीईओ विवेक पांडे ने मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि भारत टैक्सी का उद्देश्य देशभर में सुरक्षित, विश्वसनीय एवं गुणवत्तापूर्ण टैक्सी सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि कंपनी आधुनिक तकनीक के माध्यम से यात्रियों को बेहतर अनुभव देने के लिए लगातार नए नवाचार कर रही है।

विवेक पांडे ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य अधिक से अधिक शहरों में अपनी सेवाओं का विस्तार करना, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करना तथा ड्राइवर साझेदारों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि ग्राहकों की सुरक्षा, समयबद्ध सेवा और पारदर्शिता भारत टैक्सी की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं।

उन्होंने आगे कहा कि डिजिटल इंडिया के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए कंपनी अपनी ऑनलाइन बुकिंग प्रणाली को और अधिक सरल एवं प्रभावी बना रही है, ताकि यात्रियों को कम समय में बेहतर सेवा मिल सके। साथ ही कंपनी ग्राहक संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपनी सेवाओं में निरंतर सुधार कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |