अमेठीः पीएम श्री विद्यालय रामगढ़ में जल भराव और उगी झाड़ियां बच्चों के लिए खतरा
July 25, 2026
अमेठी। पीएम श्री विद्यालय रामगढ़ में मानसून के दौरान जल भराव और अनियंत्रित झाड़ियां बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए एक गंभीर खतरा बन रही है। जल भराव और बड़ी झाड़ियां के कारण परिसर में सांप बिच्छू अन्य हिल्स कीड़े मकोड़े पनप रहे हैं इतना ही नहीं ठहरे हुए गंदे पानी के कारण मलेरिया डेंगू डायरिया और त्वचा संक्रमण पहले नहीं कभी भारी आशंका बनी हुई है। बच्चों को स्कूल परिसर और पहुंच मार्गों पर अत्यधिक कीचड़ और फिसलन होने से बच्चे गिरकर चोटिल होने का डर बना हुआ है। जिससे विद्यालय की क्लास रूम तक पहुंचने तक बच्चों को बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण व स्कूल के अभिभावकों ने मांग की ग्राम पंचायत के सफाई कर्मियों के सहयोग से स्कूल परिसर और उसके आसपास होगी अनियंत्रित झाड़ियां को तुरंत साफ कराया जाए। विद्यालय परिसर में भर पानी निकासी को लेकर पंप के सहारे पानी निकालने की व्यवस्था की जाए। विद्यालय परिसर में इंटरलॉकिंग की व्यवस्था की जाए या तो मिट्टी भराव की व्यवस्था हो। बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए मच्छरों और अन्य गुना से बचाव के लिए और सर में नियमित रूप से फांगिग और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जाए। खंड शिक्षा अधिकारी अमेठी पूजा सिंह ने बताया कि क्षेत्र के पीएम श्री विद्यालय रामगढ़ में जल भराव की समस्या है इस समस्या निदान के लिए समस्या को अंकित करके उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है वही साफ सफाई के लिए अमेठी खंड विकास अधिकारी से बातचीत करके विद्यालय में साफ सफाई कर दी जाएगी।
