Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गाजीपुरः जल का बूंद-बूंद बचाने के लिए आयोजित होगा भूजल सप्ताह


गाजीपुर। सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई विभाग गाजीपुर ने बताया कि शासन द्वारा जल महत्ता के प्रति जन-सामान्य को जागरूक करने हेतु दिनंाक 16 से 22 जुलाई 2026 तक भूजल सप्ताह का आयोजन किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिस के क्रम मे  में मुख्य विकास अधिकारी, गाजीपुर के द्वारा निर्गत कार्यक्रम के अनुसार जनपद में भूजल सप्ताह का आयोजन थीम ‘‘जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प‘‘ के साथ किया जा रहा है। बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, गाजीपुर को छात्रध्छात्राओं के मध्य जल संरक्षण से सम्बन्धित गोष्ठी का आयोजन कराये जाने का दायित्व सौंपा गया है, जिसके अन्तर्गत जनपद के विद्यालयों में गोष्ठियों का आयोजन कर बच्चों को जल की एक-एक बू के महत्व, भूजल स्तर में निरन्तर हो रही गिरावट तथा जल संरक्षण के सरल उपार्यो वर्षा जल संचयन, नल बन्द रखने की आदत, जल के पुनः उपयोग आदि के विषय में जागरूक किया गया। बच्चों के माध्यम से जल संरक्षण का सन्देश प्रत्येक परिवार तक पहुँचाने का आह्वान किया गया। इसी क्रम में अधिशासी अभियन्ता, उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण), गाजीपुर को जल जीवन मिशन ‘‘हर घर जल योजना‘‘ के प्रचार-प्रसार का दायित्व सौंपा गया है, जिसके अन्तर्गत ग्राम पंचायत स्तर पर हर घर को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की योजना की जानकारी दी गयी तथा जन-सामान्य को पेयजल के विवेकपूर्ण उपयोग एवं जल स्रोतों की स्वच्छता बनाये रखने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही सहायक अभियन्ता, लघु सिंचाई विभाग, गाजीपुर द्वारा जनपद मे पूर्व निर्मित जल संरक्षण से सम्बन्धित संरचनाओं-चेकडैम, तालाब, रिचार्ज पिट आदि का स्थलीय निरीक्षण करते हुए उनकी क्रियाशीलता का मूल्यांकन किया गया, ताकि वर्षा ऋतु में इन संरचनाओं के माध्यम से अधिकाधिक जल संचयन सुनिश्चित किया जा सके। जनपदवासियों से अपील है कि जल संरक्षण को अपनी दिनचर्या का अंग बनायें, वर्षा जल का संचयन करें तथा भूजल के अनावश्यक दोहन से बचें, जिससे आने वाली पीढ़ियों हेतु जल की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |