सुल्तानपुरः दोस्तपुर नगर पंचायत में दिनदहाड़े जल रही स्ट्रीट लाइटें, बिजली की हो रही बर्बादी
July 19, 2026
सुल्तानपुर। दोस्तपुर नगर पंचायत क्षेत्र में दिन के उजाले में स्ट्रीट लाइटें लगातार जलने का मामला सामने आया है। नगर पंचायत के कई वार्डों में तेज धूप के बावजूद लाइटें जल रही हैं, जिससे सरकारी बिजली का खुलेआम दुरुपयोग हो रहा है।स्थानीय लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर उन्होंने कई बार नगर पंचायत अधिकारियों को शिकायत की है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकाला गया। लोगों का कहना है कि यह लापरवाही सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचा रही है।भाजपा सरकार पर सवालयह घटना उस समय सामने आई है, जब भाजपा सरकार ऊर्जा संरक्षण और बेहतर नगर व्यवस्था के बड़े-बड़े दावे करती है। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि व्यवस्था केवल कागजों पर ठीक दिखाई जाती है, जबकि जमीनी हकीकत पूरी तरह अलग है।लोगों ने नगर पंचायत के बड़े बाबू विपिन यादव पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी उदासीनता के कारण यह समस्या लगातार बनी हुई है। उन्होंने मांग की है कि स्ट्रीट लाइटें समय पर बंद कराई जाएं, ताकि बिजली की बर्बादी रोकी जा सके और सरकारी राजस्व की बचत हो।कार्रवाई की मांगप्रभावित क्षेत्र के लोगों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से तुरंत जांच कराने, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने और पूरी कार्यप्रणाली में सुधार की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं निकाला गया तो वे उच्चाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के पास शिकायत लेकर जाएंगे।
