Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गाजीपुरः उत्तर प्रदेश ड्राइवर संघ ने मृतक ट्रक ड्राइवर जितेंद्र चैरसिया के परिवार को दिया 35हजार का सहयोग


गाजीपुर। जिले के भांवरकोल ब्लॉक के बाठा गांव निवासी एवं  ट्रक ड्राइवर जितेंद्र चैरसिया की मौत के बाद पीड़ित परिवार को उत्तर प्रदेश ड्राइवर महासंघ द्वारा पैंतीस हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई है। ट्रक ड्राइवर चैरसिया गंभीर बीमारी से ग्रसित थे और काफी दिनों से बीमार चल रहे थे । इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई । उनके पांच बेटियां एवं दो छोटे-छोटे बेटे हैं । दो लड़कियों की शादी हो चुकी है । स्थिति काफी दयनीय है।  संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुल्तान शाह एवं प्रदेश संचालक राम भरत यादव के निर्देश पर यह धनराशि एकत्र की गई । गाजीपुर के जिला अध्यक्ष विनोद यादव, उपाध्यक्ष अशोक राजभर, कोषाध्यक्ष संजय कुशवाहा, सचिव कैलाश यादव, उप सचिव एजाज खान  के द्वारा मृतक परिवार को सहायता राशि के रूप में 35000 प्रदान किया गया। मरदह ब्लॉक से रमेश यादव, लालचंद चैहान, शिवकुमार राजभर,उमेश चैहान,सादात ब्लाक से राकेश कुमार,मनीष कुशवाहा, जमानिया से इम्तियाज अहमद, सरफराज खान,मनिहारी ब्लॉक से करीमन राजभर सदर ब्लॉक गाजीपुर से मोहम्मद मुर्तजा ने जमानिया माथारे गांव में स्थित अलहम खान को पैरालिसिस हो जाने पर संगठन के द्वारा 5000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |