Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: कोटेदार नही दे रहा राशन, हुई शिकायत


संग्रामपुर/अमेठी। विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र के ग्राम सोनारीकनू निवास आशा देवी पत्नी स्वर्गीय सदाशिव गुप्ता ने ब्लॉक संग्रामपुर मुख्यालय पहुंचकर जनसुनवाई कर रहे खंड विकास अधिकारी से लिखित शिकायत की उनका अंत्योदय राशन कार्ड से नाम काट दिया गया है वही इसी गांव की निवासी निर्मला देवी पत्नी राम सिंह ने आरोप लगाया कि बीते तीन माह से कोटेदार पुष्पा देवी अंगूठा लगवा लेती हैं ,लेकिन राशन नहीं दे रही है । उन्होंने अपनी शिकायत जिला खाद पूर्ति अधिकारी जनपद अमेठी से की। अंतोदय राशन कार्ड में से नाम काटने पर पीड़िता आशा देवी ने खंड विकास अधिकारी से मांग की मैं एक गरीब व विधवा महिला हूं मेरा नाम विपक्षी से मिलकर ग्राम पंचायत अधिकारी व पंचायत सहायक के कारनामों से काटा गया है जांच करके पुनः हमें अंतोदय कार्ड का लाभार्थी बनाया जाए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |