संग्रामपुरः एसडीएम ने चालाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
July 24, 2026
जगदीशपुर/अमेठी। रोडों पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर उपजिलाधिकारी ने पुलिस टीम के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते हुए दुकानदारों कों रोड से दूर रहनें को कड़ी हिदायत देते हुए रोडों पर लगें सामान को हटवा दिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत भाले सुल्तान शहीद स्मारक रानी गंज बाजार कस्बा में रोडों पर अतिक्रमण के चलते आवागमन बाधित रहता था। जिससे दुर्घटना होना आम बात हो गई थी। मामला संज्ञान में लेते हुए उपजिलाधिकारी नितेश राज एवं प्रभारी निरीक्षक अजयेंद्र कुमार पटेल पुलिस टीम के साथ रानी गंज बाजार में पैदल गश्त करते हुए अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जिसमें ठेलियां,फल फूल, एवं दुकानदारों के लगें रोडों पर सामान को शक्तिपूर्वक हटवा दिया वहीं दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पुनः रोड पर अतिक्रमण किया गया तो कडीं कारवाही की जाएगी इस मौके पर प्रशासन समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
