Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बलियाः मूक-बधिर बच्चों के लिए वरदान बनी सरकारी योजना, छह लाख तक की निशुल्क कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी का मिलेगा लाभ


बलिया। सुनने और बोलने में असमर्थ छोटे बच्चों के जीवन में नई उम्मीद जगाने के लिए सरकार ने निशुल्क कॉक्लियर इम्प्लांट योजना लागू की है। इसके तहत पात्र बच्चों की सर्जरी पर छह लाख रुपये तक का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी।

जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी पारस नाथ यादव ने बताया कि 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के मूक-बधिर बच्चों के लिए निशुल्क कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी योजना संचालित की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत ऐसे बच्चों का ऑपरेशन कराया जाएगा जो सुन और बोल नहीं पाते हैं। प्रत्येक लाभार्थी की सर्जरी पर छह लाख रुपये तक की धनराशि सरकार संबंधित अस्पताल को उपलब्ध कराएगी।

योजना का उद्देश्य बच्चों में सुनने और बोलने की क्षमता विकसित कर उन्हें सामान्य शिक्षा एवं समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है।

पात्र अभिभावकों से अपील की गई है कि वे विकास भवन स्थित जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कार्यालय (कक्ष संख्या-07) से आवेदन प्राप्त कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर योजना का लाभ उठाएं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |