बलिया। राज्य स्तरीय जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता में आजमगढ़ मंडल का प्रतिनिधित्व करने के लिए बलिया के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। चयन ट्रायल 26 जुलाई को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होगा।
जिला क्रीड़ाधिकारी जवाहर लाल यादव ने बताया कि खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के समन्वय से 1 से 8 अगस्त तक मऊ में राज्य स्तरीय जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित होगी।
इसके लिए बलिया जनपद का चयन ट्रायल 26 जुलाई को सुबह 10 बजे वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। ट्रायल में वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जिनकी जन्मतिथि 1 जनवरी 2011 से 31 दिसंबर 2012 के बीच है।
प्रतिभागियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य से सत्यापित जन्मतिथि एवं पात्रता प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। केवल बलिया जनपद के खिलाड़ी ही ट्रायल में भाग ले सकेंगे।
जनपद स्तर पर चयनित खिलाड़ी 28 जुलाई को आजमगढ़ में होने वाले मंडलीय ट्रायल में हिस्सा लेंगे। वहां चयनित खिलाड़ी 1 से 8 अगस्त तक मऊ में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में आजमगढ़ मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
.jpg)