बलिया। सुलह और समझौते के माध्यम से लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में वन स्टॉप सेंटर में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित कर विशेष लोक अदालत की जानकारी दी गई।
बलिया। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में वन स्टॉप सेंटर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में पैरालीगल वालंटियर्स रीता शर्मा, मीरा, शिल्पी गुप्ता, दीप्ती और भोला शर्मा ने महिलाओं एवं अन्य प्रतिभागियों को उनके विधिक अधिकारों तथा न्यायिक योजनाओं की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशन में ष्समाधान समारोहदृ2026ष् के तहत 21, 22 और 23 अगस्त को विशेष लोक अदालत आयोजित की जाएगी। इसमें समझौते योग्य मामलों का आपसी सहमति से निस्तारण किया जाएगा।
शिविर में बताया गया कि विशेष लोक अदालत से पक्षकारों को त्वरित, सस्ता और सुलभ न्याय मिलेगा, साथ ही न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ भी कम होगा। सुलह-समझौता बैठकें जनपद न्यायालय परिसर स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में आयोजित की जाएंगी। इच्छुक पक्षकार अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
.jpg)