Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा जागरूकता शिविर में स्वरोजगार योजनाओं की दी जानकारी


प्रतापगढ़। उ०प्र० खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की विपणन विकास सहायता योजना (एससीएसपी) के अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से तहसील सदर के नगर पंचायत पृथ्वीगंज के पृथ्वीगंज भगेसरा में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यालय प्रभारी रहेन्द्र कुमार शुक्ला ने की। शिविर में उपस्थित लोगों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगारपरक योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, ऋण सुविधा एवं सरकारी सहायता से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं से अवगत कराया गया। साथ ही युवाओं, कारीगरों एवं ग्रामीण उद्यमियों को योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमोद शर्मा मण्डल महामंत्री (सभासद वार्ड संख्या-14 बकुलाही नगर पंचायत पृथ्वीगंज), विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नगर अध्यक्ष आलोक गर्ग तथा अतिविशिष्ट अतिथि समाजसेवी पंकज मिश्रा उपस्थित रहे। इस अवसर पर उ०प्र० ग्रामीण बैंक, पृथ्वीगंज (प्रतापगढ़) की शाखा प्रबंधक उत्प्रेक्षा चतुर्वेदी ने बैंकिंग सुविधाओं एवं स्वरोजगार से संबंधित ऋण योजनाओं की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन राम अजीत पटेल ने किया। शिविर में श्याम बहादुर यादव, सिद्धान्त मौर्य, हर्षित पाण्डेय, अमरनाथ, हरिराम पटेल सहित क्षेत्रीय नागरिक एवं लाभार्थी उपस्थित रहे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |