Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढःसपाइयों ने लक्खीशाह बंजारा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई जयंती


प्रतापगढ़। जिले में शनिवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय मीराभवन पर बाबा लक्खीशाह बंजारा जी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर नमन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बाबा लक्खीशाह बंजारा जी 17वीं शताब्दी के अदम्य साहसी सिक्ख समुदाय के व्यापारी, महान योद्धा और समाज सुधारक थे। उन्होंने लोक कल्याण के लिये कुओं, बावड़ियों तथा तालाबों का निर्माण करवाया था। लक्खीशाह बंजारा ने दिल्ली के बाहरी इलाकों में रायसीना, मालचा और नरेला जैसे कई गांव बसाए थे।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार पाल, जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष मनीष पाल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रामबहादुर पटेल, नगर अध्यक्ष निसार अहमद, सांसद मीडिया प्रभारी वकार अहमद, अनिल मौर्या, मो. असलम, विकास यादव, जवाहर पाल, मो. वारिस, प्रदीप यादव, मानवेन्द्र पटेल, राजेश यादव सहित अन्य नेतागण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |