जगदीशपुर: लाखों का माल लेकर फुर्र हुए चोर
July 21, 2026
जगदीशपुर/अमेठी। बीती रात छत के रास्ते घर में घुसे अज्ञात चोर नगदी समेत लाखों का सामान लेकर फुर्र हो गए। भोर के समय परिजनों की आँख खुली तो सामान गायब देख होश उड़ गए। घटना की तहरीर थाने में देकर कार्यवाही की मांग किया है। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव कासिमपुर मजरे परवेजपुर निवासी नरेन्द्र यादव के मकान के पीछे से छत के रास्ते घर में घुसे अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर सन्दूक में रखा सोने का झुमका टप मंगल सूत्र चांदी के करधन पायजेब चूड़ी बिछिया बरतन व दस हजार नगदी लेकर चम्पत हो गए। मकान में सो रहे लोगों को भनक तक नहीं लगी। सुबह आंख खुलने पर कमरे में बिखरा पड़ा सामान व गायब जेवर देखकर दंग रह गए। आसपास खोज करने पर मकान के पीछे टूटी पड़ी सन्दूक कपड़े पर्स खाली पड़े मिले। घटना की तहरीर भुक्तभोगी ने थाने में देकर कार्यवाही की मांग की है। इस सम्बन्ध में पुलिस ने बताया कि तहरीर मिली है जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
