Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सिंहपुरः प्रशासन ने कहा -आपको न्याय मिलेगा! रामदुलारे गौतम हत्याकांड! परिवार के सहमति से हुआ अंतिम संस्कार


सिंहपुर/अमेठी। थानाक्षेत्र इन्हौना के बढनापुर निवासी रामदुलारे गौतम की दो दिन पूर्व हुई हत्या में काफी मान मनौव्वल के बाद  प्रशासन ने मृतक का अंतिम संस्कार करा दिया दो दिन पूर्व हुए घटनाक्रम में मृतक राम दुलारे गौतम पशु निश्कृय का काम करता था जिसके चलते दादूपुर गौशाला गया हुआ था जहां पर उसके साथ हाथापाई होने के बाद मृतक की मौके पर मौत हो गई थी ग्रामीणों द्वारा उसको सीएचसी सिंहपुर लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था मृतक राम दुलारे गौतम के पुत्र साहब शरण की तहरीर पर प्रथम एफ आई आर में जहां सरकारी डॉक्टर चमन लाल सहित दो गौशाला कर्मियों और तीन अज्ञात को नाम जद किया थावहीं पर दूसरी दी गई तहरीर में पीड़ित साहब शरण ने एक सामाजिक संगठन गौ रक्षा दल के कार्यकर्ताओं  के ऊपर भी संकेतों में हत्या में शामिल होने की तहरीर दी थी प्रशासन के आला अधिकारियों की मौजूदगी में आज मृतक राम दुलारे 60 बढनापुर इन्हौना के घर उप जिलाधिकारी अरुणिमा श्रीवास्तव सीओ राकेश मिश्रा थाना अध्यक्ष इनहौना विवेक सिंह कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल सपा के जिला अध्यक्ष राम उदित यादव हाना प्रधान सरफराज भीम आर्मी के कौशलेंद्र गौतम मोहम्मद लतीफ आदि ग्रामीणों सही-सही अधिकारियों की मौजूदगी में नई विवेचना के आधार पर जो दोषी होंगे उनकी गिरफ्तारी जल्द से जल्द सुनिश्चित की जाएगी इस आश्वासन पर पीड़ित पक्ष ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया क्षेत्र से जहां इस खबर से लोगों को प्रशासन से न्याय की उम्मीद है वहीं प्रशासन जल्द से जल्द दोषियों पर कार्यवाही करने के लिए दबिश दे रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |