सुलतानपुर।पुलिस अधीक्षक ’चारू निगम’ के निर्देशन में शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया।
जनसुनवाई के दौरान दूर-दराज से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं एसपी के समक्ष रखीं। एसपी ने सभी प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान वर्चुअल माध्यम से जुड़े जनपद के समस्त ’ब्व्श्े’ व ’थाना प्रभारियों’ को एसपी ने फरियादियों की समस्याओं के ’त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण’ हेतु सख्त निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि पीड़ितों की शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से और संवेदनशीलता के साथ किया जाए। लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में दर्जनों फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे थे।
