पटेहरा/मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पटेहरा कलां (पोस्ट कुबरी पटेहरा) निवासी संतोष कुमार अग्रहरी पुत्र स्व.संतलाल का भूमि संबंधी महत्वपूर्ण दस्तावेज गुम हो जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में प्रार्थी ने संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना-पत्र देकर प्रतिलिपि दिलाए जाने की मांग की है।
प्रार्थी के अनुसार उनके पिता स्व. संतलाल ने वर्ष 1993 में गुलबिया देवी से गाटा संख्या 2694 की 0.10 विस्वा भूमि बैनामा कराई थी। पिता के देहांत के पश्चात प्रार्थी की वारिसमन कार्यवाही पूर्ण हो चुकी है। इसी संबंध में दस्तावेज को तहसील मड़िहान ले जाते समय रास्ते में कहीं वह गिर गया। काफी खोजबीन के बावजूद वह बरामद नहीं हो सका। प्रार्थी ने प्रशासन से अपील की है कि उन्हें उक्त भूमि दस्तावेज की उचित प्रतिलिपि शीघ्र उपलब्ध कराई जाए।
.jpg)