संग्रामपुर: नेवादा कनू गांव में सड़क कीचड़ में तब्दील
July 28, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। संग्रामपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत नेवादा कनू के 55 परिवार के लगभग 500 लोगों के आने -जाने वाला रास्ता लगभग 100 मीटर लम्बी कच्ची सड़क बारिश के बाद पूरी तरह से कीचड़ और दलदल में बदल गई है जिससे ग्रामीणों व स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।गांव के रामलाल संतोष कुमार, बृजलाल वर्मा,और दर्जनो महिलाओं ने बताया कि यह सड़क गांव की एक मात्र निकलने की सड़क है इसके अलावा कोई और विकल्प नहीं है।इसी रास्ते में बूढ बुजुर्ग महिला बच्चे स्कूली बच्चे आते -जाते है।सड़क कीचड़ में इस तरह तब्दील हो गई है कि मोटरसाइकिल व अन्य वाहन ले जाना बहुत ही कठिनाई का सामना करना पड़ता है।कई बार बच्चे व बाइक सवार फिसल कर गिर चुके हैं। उन्होंने बताया कि अपनी समस्या गांव में लगने वाले ग्राम चैपाल में ग्राम विकास अधिकारी से प्रधान से ब्लाक के अधिकारियों के कहा लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई सभी लोगों ने मांग कि सड़क का जीर्णोद्धार हो जिससे कीचड़ की जगह सुरक्षित व सुगम रास्ता मिल सके।
