Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

तिलोई: सड़क हादसे में युवक की मौत


तिलोई/अमेठी। जिले की मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार की रात्रि करीब आठ बजे एक सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई।मोहनगंज-बहादुरपुर मार्ग पर कूरा स्थित पुराने इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घायलावस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र के पुरे तिलक मजरे कूरा निवासी सुनील कुमार उर्फ सोनू वर्मा पुत्र राम बहादुर वर्मा के रूप में हुई है।सुनील शाहमऊ बाजार से अपने घर लौट रहा था।कूरा स्थित पुराने इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे ट्रक से उसकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई।इस हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।स्थानीय लोगों की सूचना पर मोहनगंज पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची।ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से घायल सुनील को तिलोई स्थित दो सौ वेड अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मोहनगंज पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।मृतक सुनील कुमार की शादी करीब आठ वर्ष पहले हुई थी और उसकी छह साल की दो जुड़वा बेटियां हैं।उसकी पत्नी का नाम भगवती है।सुनील मुंबई में मजदूरी करता था और हाल ही में धान की खेती के लिए कुछ दिनों पहले ही घर आया था।घटना के बाद से पत्नी और दोनों बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |