Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः जनसेवा की मिसाल बने मोहम्मद आरिफ, अखिलेश यादव का जन्मोत्सव बना सेवा, सद्भाव और जनसंपर्क का उत्सव


वरिष्ठ समाजसेवी मोहम्मद आरिफ ने कार्यकर्ताओं के साथ आमजन के बीच बांटी खुशियां, वर्षों से जरूरतमंदों की निस्वार्थ मदद के लिए पहचाने जाते हैं आरिफ

पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिवस इस वर्ष पीलीभीत में महज एक राजनीतिक आयोजन नहीं रहा, बल्कि सामाजिक सरोकार, जनसेवा और जनसंपर्क का संदेश देने वाला कार्यक्रम बन गया। वरिष्ठ समाजसेवी एवं वरिष्ठ समाजवादी नेता मोहम्मद आरिफ के नेतृत्व में आयोजित इस आयोजन ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। केक काटने के बाद कार्यकर्ता सीधे जनता के बीच पहुंचे और राहगीरों, व्यापारियों, रिक्शा एवं ई-रिक्शा चालकों सहित आम लोगों के साथ खुशियां साझा कीं।

विधानसभा क्षेत्र स्थित कैंप कार्यालय पर सुबह से ही कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का पहुंचना शुरू हो गया था। सादगीपूर्ण लेकिन उत्साह से भरे माहौल में मोहम्मद आरिफ ने वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अखिलेश यादव के स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की।

आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि इसे केवल पार्टी कार्यालय तक सीमित नहीं रखा गया। मोहम्मद आरिफ स्वयं कार्यकर्ताओं के साथ बाजारों और प्रमुख मार्गों पर पहुंचे। उन्होंने दुकानदारों, व्यापारियों, राहगीरों, रिक्शा चालकों, ई-रिक्शा चालकों और आम नागरिकों को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। इस आत्मीय व्यवहार को लोगों ने खुले दिल से सराहा। कई नागरिकों ने कहा कि राजनीतिक कार्यक्रमों में जनता के बीच इस तरह पहुंचना सकारात्मक संदेश देता है।

मोहम्मद आरिफ ने कहा कि राजनीति का उद्देश्य केवल चुनाव नहीं बल्कि समाज के सुख-दुख में सहभागी बनना भी है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की सोच हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सम्मान पहुंचाने की रही है। उसी भावना को आगे बढ़ाते हुए जन्मदिन को सेवा और सद्भाव के रूप में मनाया गया।

पीलीभीत में मोहम्मद आरिफ का नाम केवल राजनीति तक सीमित नहीं है। सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रियता लंबे समय से चर्चा का विषय रही है। जरूरतमंद परिवारों की आर्थिक सहायता हो, किसी बीमार व्यक्ति के इलाज में सहयोग, छात्र-छात्राओं की मदद, गरीब परिवारों की समस्याओं का समाधान या फिर किसी विपत्ति में फंसे व्यक्ति तक बिना किसी प्रचार के सहायता पहुंचानाकृमोहम्मद आरिफ ऐसे कार्यों में हमेशा आगे रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार जरूरतमंदों की मदद बिना किसी प्रचार-प्रसार के की और कभी उसका श्रेय लेने का प्रयास नहीं किया।

उनका सहज, सरल और हंसमुख स्वभाव भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर सभी वर्गों के लोगों से आत्मीय संबंध बनाए रखना उनकी पहचान बन चुका है। यही कारण है कि उन्हें केवल एक राजनीतिक नेता नहीं, बल्कि समाज के बीच रहने वाले ऐसे व्यक्ति के रूप में देखा जाता है, जिनके दरवाजे आम लोगों के लिए हमेशा खुले रहते हैं।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प भी लिया। पूरे दिन कैंप कार्यालय पर शुभचिंतकों का आना-जाना लगा रहा और जन्मोत्सव सामाजिक आत्मीयता, सेवा और जनविश्वास का प्रतीक बन गया।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समर्थक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने कहा कि यदि राजनीति जनसेवा और लोगों के बीच विश्वास कायम करने का माध्यम बने, तो ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य करते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |