इको फ्रेंडली डे और अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर विद्यार्थियों ने रैली, नुक्कड़ नाटक, भाषण और क्लॉथ बैग वितरण से जगाई जागरूकता
पीलीभीत। पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त समाज का संदेश देने के उद्देश्य से ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल के टनकपुर रोड एवं सुरभि कॉलोनी परिसर में शुक्रवार को श्इको फ्रेंडली डेश् एवं श्अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवसश् उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथिन से पर्यावरण एवं मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने भाषण, कविता, स्लोगन, नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली अपनाने की अपील की।
सुरभि कॉलोनी परिसर में दिव्यम मिश्रा ने प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किया, जबकि योग्या सक्सेना ने कविता सुनाई। काव्या, व्योमा, सान्वी, आशदीप, रिद्धि, सिद्धि और त्रिस्नभ ने नुक्कड़ नाटक के जरिए प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्परिणामों को दर्शाया। शिव, आन्या, अदिति, अनिका, तनुष्का एवं निवृति ने स्लोगन प्रस्तुत किए, जबकि आराध्या, काव्या, तनिष्का, आशदीप, परी, उत्कर्ष, डिपलीन, जानवी, अक्षिता, कुमकुम, गर्विता, अवनी और स्तुति ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का संचालन श्रृष्टि एवं केशव ने किया तथा रीता सिंह और श्वेता शुक्ला का विशेष सहयोग रहा।
टनकपुर रोड परिसर में अर्शदीप कौर और युक्ति अग्रवाल ने प्रेरक विचार रखे। इसके बाद रंजोत सिंह, गुरकीरत सिंह, दीपांशु यादव, यश, आनंद, देव तिवारी, पीयूष पाल, सिमृद्धि वर्मा, आरोही, अपराजिता पाठक, दीपशिखा सना और अंशिका पाल ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर प्लास्टिक के बढ़ते खतरे के प्रति लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन उप-प्रधानाचार्य डॉ. आरिज अल्वी, सचिन सक्सेना, आद्या जौहरी और शालू जौहरी के निर्देशन में हुआ।
विद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने शहर के विभिन्न बाजारों में जागरूकता रैली निकालकर दुकानदारों एवं आम नागरिकों को कपड़े, जूट और पेपर बैग अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा क्लॉथ बैग वितरित किए।
विद्यालय के प्रबंधक देवेंद्र सिंह छाबड़ा एवं प्रधानाचार्या पूजा छाबड़ा ने विद्यार्थियों के साथ जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक नताशा गोयल, मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्र, सहायक निबंधक इंदु तथा एनआईसी के उपनिदेशक मिराज से मुलाकात कर उन्हें क्लॉथ बैग एवं स्मृति चिह्न भेंट किए। अधिकारियों ने विद्यालय की पहल की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण के ऐसे अभियानों को समय की आवश्यकता बताया।
समापन अवसर पर प्रधानाचार्या पूजा छाबड़ा ने कहा कि पर्यावरण बचाने की जिम्मेदारी केवल सरकार की नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक की है। वहीं प्रबंधक देवेंद्र सिंह छाबड़ा ने विद्यार्थियों से प्लास्टिक का उपयोग छोड़ने, अधिकाधिक वृक्षारोपण करने और इस संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का आह्वान किया। अंत में सभी ने प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली अपनाने की सामूहिक शपथ ली।
