- मुख्यमंत्री त्वरित विकास योजना के अंतर्गत जयशंकर प्रसाद वार्ड और अलीगंज वार्ड में 46.84 लाख की विकास परियोजनाओं का हुआ भूमि पूजन।
- डाकतार कॉलोनी में 39.33 लाख से होगा गलियों का नवीनीकरण।
- मिर्जाबाग में 7.51 लाख की लागत से बनेगी सी.सी. सड़क और नाली।
लखनऊ। क्षेत्रीय विधायक डा नीरज बोरा ने आज निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत जयशंकर प्रसाद वार्ड और अलीगंज वार्ड में कुल ₹46.84 लाख की लागत वाली जनोपयोगी विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन किया। यह विकास कार्य स्थानीय निवासियों को बेहतर आवागमन, सुचारु जल निकासी और सुदृढ़ आधारभूत नागरिक सुविधाएँ प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। आज सबसे पहले जयशंकर प्रसाद वार्ड के अंतर्गत सेक्टर-के स्थित पी.एन.टी. कॉलोनी में विभिन्न गलियों के नवीनीकरण कार्य का भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस परियोजना की कुल लागत ₹39.33 लाख है। इसके उपरांत, अलीगंज वार्ड के मिर्जाबाग में ₹7.51 लाख की लागत से निर्मित होने वाली सी.सी. सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। यह कार्य क्षेत्र में जलभराव की समस्या से मुक्ति दिलाने और सड़कों को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होगा। विधायक डा.नीरज बोरा ने कहा कि ष्हमारा संकल्प क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को मूलभूत और गुणवत्तापूर्ण सुविधाएँ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराना है। पी.एन.टी. कॉलोनी में गलियों का नवीनीकरण क्षेत्रवासियों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा प्रदान करेगा, वहीं मिर्जाबाग में सी.सी. सड़क और नाली निर्माण से जल निकासी की व्यवस्था सुचारु होगी। देश के यशस्वी रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के लोकप्रिय सांसद श्रद्धेय राजनाथ सिंह एवं प्रदेश के अद्वितीय मुख्यमंत्री श्रद्धेय योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में हम इस बात के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं कि विकास की रोशनी समाज के अंतिम व्यक्ति तक समान रूप से पहुँचे और जनसुविधाओं में निरंतर वृद्धि होती रहे।ष् इस अवसर पर स्थानीय पार्षद श्री स्वदेश सिंह, मंडल अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर गुप्ता, मंडल अध्यक्ष श्री रमन निगम,पी.एन.टी. कॉलोनी के अध्यक्ष श्री अजय सिंह, श्री विनय प्रताप सिंह, श्री विशाल श्रीवास्तव, श्रीमती माला निगम, श्री के.पी. मिश्रा, श्री सुरेंद्र सिंघल, श्री अमित सिंह, श्रीमती प्रीता पांडेय, श्री विजय प्रताप सिंह, श्री विनोद राजपूत, श्री राजेश शर्मा, श्री विकास मिश्रा, श्री अतुल गुप्ता, श्री राजू लोधी, श्री अजय गुप्ता, श्री रत्नेश अवस्थी, श्री हरिश्चंद्र लोधी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे।
