Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: नाबालिग दलित किशोरी को भगाने का आरोपी गिरफ्तार धर्म परिवर्तन का भी आरोप


संग्रामपुर/अमेठी।  पुलिस ने एक नाबालिग दलित किशोरी को बहला फुसलाकर  कर भागकर ले जाने व धमकाकर धर्मपरिवर्तन कराने  साथ ही जबरन निकाह और दुष्कर्म के आरोपी को संग्रामपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है पीड़िता की मां की तहरीर पर मंगलवार देर शाम संग्रामपुर थाने में मामला दर्ज किया गया। तहरीर में आरोप है कि बड़गांव निवासी जाबिर उनकी नाबालिग बेटी को बहला- फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया।और यह आरोप है कि  आरोपी जाबिर ने किशोरी को धमकाकर उसका धर्म परिवर्तन कराया जबरन निकाह किया और उसके साथ दुष्कर्म किया।मामला को गंभीरता से लेते हुए संग्रामपुर पुलिस ने आरोपी जाबिर के खिलाफ अपहरण -दुष्कर्म-धर्म परिवर्तन -और एससीध्एसटी अधिनियम सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए नाबालिग दलित किशोरी को बरामद कर लिया गया और आरोपी जाबिर को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया और सभी साक्ष्य एकत्र कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |