संग्रामपुर: सर्पदंश से घायल किशोर का इलाज
July 22, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। बीती रात लगभग 10 से 11 के बीच 15 वर्षीय किशोर को सांप ने काट लिया आनन -फानन में निजी साधन से परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर लाया जहां सर्पदंश से घायल किशोर का इलाज हुआ स्वस्थ होने के बाद घर जाने दिया गया। मामला थाना संग्रामपुर क्षेत्र के इंटौरी निवासी हिमांशु कुमार पुत्र संजय पाल उम्र 15 वर्ष को रात लगभग 10 से 11 के बीच घर के पास शौचालय के लिए जा रहा था कि घास में बैठा सांप ने हिमांशु के पैर पर काट लिया।सांप को सभी ने देखा कि वह काट कर भाग रहा है। परिजनों ने निजी साधन से हिमांशु को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर लाया जहां उपचार के बाद उसकी जिंदगी बचा गयी वह स्वस्थ हो गया।
.jpg)