Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: विद्यालय परिसर में हुआ जल भराव बच्चों के लिए समस्या


संग्रामपुर/अमेठी। जिले के विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र के ग्राम सभा मिश्रौली बड़गांव के प्राइमरी विद्यालय में बरसात के दिनों में जल भरा हो जाता है जिसके कारण विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के लिए समस्या हो रही है। पानी की निकासी की व्यवस्था न होने के कारण प्राथमिक विद्यालय में जल भराव हो जा रहा है इससे बच्चों को भरे पानी से गुजरना पड़ रहा है। मिश्रौली बड़गांव कि ग्रामीणों ने बताया की प्राइमरी विद्यालय की परिसर में जल निकासी व्यवस्था न होने के कारण वर्षा के चलते परिसर में पानी भर जाता है स्कूल के सामने काली सड़क गई हुई है ऊंचाई पर होने के कारण सारा पानी विद्यालय परिसर में आ जाता है बच्चों के जूते मुझे और कपड़े भी गंदे हो जाते हैं। सबसे बड़ी समस्या मच्छरों की जनन की हो रही है गंदा पानी होने के कारण बच्चों को मच्छरों के बीच में पढ़ाई करना पड़ता है यहां तक की गंदे पानी पड़ने से बच्चों में फोड़ा फुंसी की बीमारी भी होने की आशंका रहती है। विद्यालय के अभिभावकों की मांग है कि पानी निकासी की व्यवस्था कराई जाए जिससे स्वच्छ विद्यालय में स्वस्थ होकर बच्चे पढ़े । खंड शिक्षा अधिकारी संग्रामपुर शशांक मिश्रा से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी है समस्या को उच्च अधिकारियों तक भेज दी गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |