लम्भुआ/ सुल्तानपुर। कोतवाली क्ष्ंोत्र में लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेदूपारा स्थित शिव मंदिर के पास बुधवार को एक सड़क हादसे में 70 वर्षीय साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राम बोध चैरसिया, पुत्र महादेव, निवासी राजाउमरी लम्भुआ साइकिल से लम्भुआ जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक अज्ञात अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वृद्ध सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही एनएचएआई एम्बुलेंस 1033 मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
