विवेकानंद समता फाउंडेशन व नीलांश फाउंडेशन के द्वारा लगाए गए एक हजार पेड़, 3000 और पेड़ लगेंगे
लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब तहसील इटौंजा थाना क्षेत्र अंतर्गत अकड़रिय कलां गांव स्थित नीलांश वाटर पार्क के पास में श्एक पेंड माँ के नामश् बृहद ब्रक्षारोपण महायज्ञ-2026 के तहत विवेकानंद समता फाउंडेशन व नीलांश फाउंडेशन द्वारा नीलांश थीम पार्क रिसोर्ट एवं वाटर पार्क में एक हजार पौध के रोपण की शुरुआत की गईं हैं। जिसमे पेड़ रोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया गया। इस दौरान विवेकानंद समता फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक जस्टिस अनिल कुमार, संरक्षक जस्टिस राघवेंद्र दयाल, अध्यक्ष- सतीश श्रीवास्तव, सयोंजक-मनीष हिंदवी, मंत्री-एडवोकेट मनीष श्रीवास्तव, यूपी बार कौंसिल प्रत्याशी एडवोकेट अजय शंकर श्रीवास्तव श्बंटीश्, एडवोकेट पुनीत चंद्रा, एडवोकेट अमोल कुमार, सुनील श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, रत्नाकर श्रीवास्तव, रतन श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, आशीष सिन्हा, अजीत श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, मनीष सच्चिदानंद, प्रदीप शर्मा, निशांत श्रीवास्तव, जितेश श्रीवास्तव, सुधांशु श्रीवास्तव, रामायण, श्रीवास्तव, रमेश यादव व नीलांश फाउंडेशन के अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, मदन लाल, नीलांश श्रीवास्तव सहित हाई कोर्ट लखनऊ के जॉइंट रजिस्ट्रार अरविंद श्रीवास्तव, आईपीएस आलोक श्रीवास्तव नीलांश थीम पार्क के सभी सहयोगी मौजूद रहे। वहीं संस्था के मुख्य संरक्षक जस्टिस अनिल कुमार व अध्यक्ष सतीश श्रीवास्तव ने एक जन जागरूकता संदेश दिया, कि वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते हैं, बल्कि अन्य आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित भविष्य की नीव भी रखते है। आइये हम सभी अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पेड़ संरक्षण का संकल्प ले और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएँ।
