Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः बीकेटी पुलिस ने बस से 20.570 किलो गांजे के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार


बाराबंकी से गांजा लेकर तस्कर हरदोई तक करते सप्लाई, पुलिस ने धर दबोचा, पुलिस की बड़ी कार्यवाही 

लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन बीकेटी थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ सीतापुर हाईवे पर रोडवेज बस के जरिए नशा तस्कर द्वारा खुलेआम नशे की खेप हरदोई भेजी जा रही थी। एएनटीएफ बाराबंकी व बीकेटी पुलिस की संयुक्त टीम ने सीतापुर रोड पर जाल बिछाकर 20.570 किलो अवैध गांजे के साथ दो तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं बरामद गांजे की कीमत लगभग दस लाख रुपये बताई जा रही हैं। पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो मोबाइल फोन व 1080 रुपये नकद, बस का टिकट बरामद किया। बीकेटी पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना कि रोडवेज बस से लखनऊ से हरदोई की ओर भारी मात्रा में गांजा लेकर जा रहें हैं,तभी बीकेटी पुलिस टीम के सीतापुर रोड स्थित मां चंद्रिका देवी अस्पताल के पास घेराबंदी कर रोडवेज बस संख्या यूपी 31 बी टी 0861 को रोककर तलाशी ली गई, तभी ड्राइवर सीट के पीछे बैठे दो संदिग्धों के पास रखी बोरी और थैले से 20 पैकेट गांजा बरामद हुआ। जिसका कुल वजन 20.570 किलोग्राम था, पुलिस ने फिरोज निवासी कोतवाली नगर हरदोई, नजावत उर्फ जेडी निवासी कोतवाली देहात हरदोई के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि वे बाराबंकी से गांजा लेकर हरदोई सप्लाई करने जा रहे थे, पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब उस मुख्य सप्लायर पूरे तस्करी नेटवर्क की तलाश में जुट गई है, जिसने खेप भेजी थी। बीकेटी थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8ध्20ध्29 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं बीकेटी थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर उन पर भी जल्द कार्रवाई की जायेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |