संग्रामपुरः घर में युवक ने लगाई फांसी, हुई मौत
July 19, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। थाना संग्रामपुर क्षेत्र के केशवपुर मजरे मुहीबसाह निवासी युवक प्रियाशू पुत्र अजय कुमार उम्र 26 आज सांय लगभग 7 से 8 के बीच घर के कमरे में कपड़े से फांसी लगाकर जान दे दी।फांसी के फंदे पर लटकता देख मां ने गुहार लगाई यह सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा होकर फंदे से उतार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर लाया जहां चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों व ग्रामीणों के अनुसार प्रियाशू को मेंटल प्रोबलम थी जिसकी दवा चल रही थी आज सांय 7 से 8 के बीच प्रियांशू की मां सब्जी का मशाला गांव के दुकान पर खरीदने गयी थी लेकिन नजदीक दुकान पर मशाला न मिलने से दूर वाली दुकान पर चली गई आई तो देखा कि रसोई घर में प्रियांशू फंदे पर लटक रहा है इसे देखकर जोर जोर से चिल्लाने लगी आसपास के लोग एकत्रित होकर फांसी फंदे से उतार कर अस्पताल लाये लिए प्रियांशू की मौत हो गई थी परिवार में माता -पिता का अकेला प्रियाशू अपने ननिहाल केशवपुर में अपने मां के साथ रहता था ।जो कि इनका वास्तविक निवास थाना सांगीपुर प्रतापगढ़ बताया गया।थाना संग्रामपुर प्रभारी संजय सिंह ने बताया हमे अस्पताल से जानकारी मिली मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है मामले की जांच की जा रही है।
