Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गाजीपुरः समर्पित भाजपा कार्यकर्ता स्व. ओमप्रकाश गुप्ता की प्रथम पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि


भांवरकोल/गाजीपुर। क्षेत्र के कुनडेसर गांव में भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता स्वर्गीय ओमप्रकाश गुप्ता की प्रथम पुण्यतिथि पर सोमवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। सभी ने स्व. गुप्ता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व और संगठन के प्रति समर्पण को याद किया।

सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता आनंद राय मुन्ना ने कहा कि स्व. ओमप्रकाश गुप्ता भाजपा के ऐसे कर्मठ एवं निष्ठावान कार्यकर्ता थे, जिन्होंने संगठन की मजबूती के लिए सदैव सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा, सादगीपूर्ण जीवन और समाजसेवा की भावना आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं की कमी संगठन हमेशा महसूस करेगा।

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष शशांक राय ने कहा कि स्व. ओमप्रकाश गुप्ता ने संगठन के विस्तार और जनसंपर्क को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके आदर्शों और कार्यशैली से नई पीढ़ी के कार्यकर्ताओं को प्रेरणा मिलती रहेगी।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा में पुणेंदू राय, उपेंद्र सिंह, बबुआ जी, आयुष पांडेय, अजीत राय, विनय राय, सच्चिदानंद राय, प्रदीप सिंह, प्यारे मोहन यादव, आलोक शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |