Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः जवाहर भवन के चैथे तल पर भीषण आग, 18 दमकल गाड़ियों और 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू


लखनऊ। राजधानी के हजरतगंज स्थित जवाहर भवन में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब इमारत की चैथी मंजिल पर अचानक भीषण आग लग गई। आग खाद्य एवं रसद विभाग के कॉन्फ्रेंस हॉल में लगी थी। देखते ही देखते खिड़कियों से आग की ऊंची लपटें और काला धुआं बाहर निकलने लगा।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला और लगभग 45 मिनट के कड़े परिश्रम के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया।

फायर स्टेशन हजरतगंज के कंट्रोल रूम को सुबह 9रू53 बजे जवाहर भवन में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी  लखनऊ और अग्निशमन अधिकारी हजरतगंज दो मोटर फायर टेंडर, वाटर बाउजर और एमडीआरवी के साथ तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुए। स्थिति को देखते हुए विधानसभा ड्यूटी पर तैनात गाड़ी और एचपीएफ व एडब्ल्यूटी को भी तत्काल मौके पर बुलाया गया।

घटनास्थल पर पहुंचकर देखा गया कि आग जवाहर भवन के पीछे की तरफ चैथे तल पर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में विकराल रूप ले चुकी थी। दमकलकर्मियों ने बिना समय गंवाए सीढ़ियों के सहारे दो डिलीवरी हौज पाइप बिछाए और चैथे तल तक पहुंचे। वहीं बाहर से सीएफओ महोदय के निर्देशन में वाटर बाउजर के मॉनिटर ब्रांच से सीधे चैथे तल पर पानी की तेज धार व बौछार मारकर आग बुझाना शुरू किया गया।

आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के अन्य फायर स्टेशनों से भी प्रभारियों और फायर टेंडरों को मौके पर बुलाया गया। देखते ही देखते कुल 18 दमकल वाहनों को राहत और बचाव कार्य में लगाया गया।

इमारत में अत्यधिक धुआं भर जाने के कारण अंदर जाना बेहद खतरनाक हो गया था। ऐसे में 4 फायरमैनों को ब्रीदिंग एपेरटस सेट पहनाकर भवन के अंतिम छोर तक भेजा गया। जवानों ने लगभग 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग को चारों तरफ से घेरकर पूरी तरह शांत कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी लखनऊ, एडीजी (अग्निशमन तथा आपात सेवा) सहित जिले के कई वरिष्ठ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य का जायजा लिया। दमकल विभाग की तत्परता से समय रहते एक बड़े हादसे को टाल दिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |