Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गौरीगंज: भाजपा काशी क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया का हुआ भव्य स्वागत


गौरीगंज/अमेठी। भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चैरसिया के जनपद अमेठी में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जनपद की सीमा से लेकर जिला कार्यालय तक भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। जगह-जगह पुष्पवर्षा, माल्यार्पण एवं जयघोष के साथ कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। जिला भाजपा कार्यालय पर आयोजित स्वागत समारोह की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने की।अपने संबोधन में क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चैरसिया ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की शक्ति उसका समर्पित कार्यकर्ता एवं सशक्त बूथ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को डिजिटल लर्निंग कार्यक्रम, बूथ सशक्तिकरण अभियान तथा ष्बूथ जीता, चुनाव जीताष् के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता तकनीकी रूप से दक्ष होकर सरकार की उपलब्धियों एवं संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाए।स्वागत समारोह के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष का भगवान श्रीराम की प्रतिमा, स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया तथा उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।भाजपा प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में राज्य मंत्री एवं तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, पूर्व मंत्री एवं जगदीशपुर विधायक सुरेश पासी, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र श्मटियारीश्, क्षेत्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा काशी प्रसाद तिवारी, क्षेत्रीय महामंत्री संतोष पटेल, पूर्व जिला महामंत्री राकेश त्रिपाठी, जिला मंत्री आशा बाजपेई, जिला मन्त्री मनोज जायसवाल, जिला महामंत्री कृष्ण कुमार यादव,जिला महामंत्री विषुव मिश्रा,जिला उपाध्यक्ष भवानी दत्त दीक्षित,ब्लॉक प्रमुख गौरीगंज उमेश सिंह, रविंद्र सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला मंत्री प्रभात शुक्ला ने किया। समारोह के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी चुनावों में प्रत्येक बूथ पर विजय सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |