Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: वृक्षारोपण अभियान! संग्रामपुर में दिखी हरियाली, भेंटुआ में बना रहा ऊसर


संग्रामपुर/अमेठी। वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत प्रतिवर्ष वन विभाग द्वारा लाखों पौधों का रोपण होता है लेकिन कभी भी उसका परिणाम नहीं दिखाया जाता। अमेठी जिले के विकासखंड संग्रामपुर में  2022 -23   हुए वृक्षारोपण का परिणाम बहुत ही अच्छा दिखाई दिया पथरीली भूमि पर लगाए गए 4000 पौधों का रोपण किया गया था इसका परिणाम यह हुआ कि आज पौधे गांव को शुद्ध हवा दे रही है। संग्रामपुर क्षेत्र में इंटौरी गांव की पथरीली भूमि पर वन विभाग संग्रामपुर द्वारा बेहद वृक्षारोपण के तहत सामाजिक वानिकी योजना के तहत फलदार , शोभादार, इमारती लकड़ी सागौन अमरूद आंवला की पौध रोपण किए गए थे इसमें लगभग 90ः पौधे तैयार हो गए हैं। सत्र 2023- 24 के तहत क्षेत्र के तारापुर ठेंगहा रेलवे लाइन के किनारे किनारे लगभग 10000 पौधों का रोपण किया गया था बीते दिनों पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़क निर्माण को लेकर हुए वृक्षारोपण की 50 फीसदी पौधों को नष्ट कर दिया उसे जगह पर गहराई करके मिट्टी निकाली गई लेकिन शेष बचे पौधे हरियाली भी बिखेर रहे हैं। इसी सत्र के दौरान विकासखंड भेंटुआ में शहरी और हारीपुर बाजार के समीप बाल श्रम बन के तहत लगभग 5000 पौधों का रोपण किया गया लेकिन आज वहां केवल जंगली बबूल ही रह गये हैं। जो विभाग की बड़ी विफलता दिखाई दे रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |