Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

रोहित शर्मा के एक शतक ने बढ़ा दिया उनका क्रिकेट करियर


रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने वाले हैं, इस तरह की चर्चाओं ने पिछले तीन चार दिन से खूब सुर्खियां बटोरीं। दरअसल रोहित के बल्ले से बड़ी पारी नहीं आ रही थी, इसलिए इस तरह की चर्चाओं को बल मिला, लेकिन अब हिटमैन के एक शतक ने ही सारी तस्वीर पलट कर रख दी है। अब नहीं लगता कि रोहित जल्द रिटायरमेंट लेने वाले हैं, साथ ही सिलेक्शन कमेटी के लिए भी उन्हें टीम से बाहर करना आसान नहीं होगा। रोहित ने मैच के बाद खुद भी कहा कि जब तक वे खेलते रहेंगे, तब तक इस तरह की बा​तें चलती रहेंगी। उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज के आखिरी मैच में रोहित का बल्ला उसी तरह से चला, जिसके लिए वे जाने और पहचाने जाते हैं। उन्होंने शुरुआत तो धीमी की, लेकिन जैसे ही उन्हें लगा अब वे रन बना सकते है, उन्होंने गियर चेंज कर दिया और फिर आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। रोहित ने 110 बॉल पर 138 रनों की पारी खेली। इस दौरान 17 चौके और 5 छक्के ठोके। उनका स्ट्राइक रेट 125.45 का रहा। ये बात और है कि वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके, लेकिन कम से कम अपनी जगह तो वे पक्की करने में कामयाब हो गए लगते हैं।

इससे पहले रोहित शर्मा ने अपना आखिरी शतक अक्टूबर 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया था, तब उन्होंने सिडनी में 121 रनों की नाबाद पारी खेली थी। फरवरी 2025 में भी उन्होंने शतक लगाया था। सिडनी वनडे के बाद वे रन तो बना रहे थे, लेकिन उस तरह की बड़ी पारी नहीं आ रही थी, जिसकी उम्मीद थी, लेकिन अब उन्होंने ये भी कर दिखाया है। इसके बाद उन आलोचकों की बोलती बंद हो गई है, जो उन्हें रिटायर होने की सलाह दे रहे थे।

रोहित शर्मा अब चूंकि केवल वनडे क्रिकेट की खेलते हैं, इसलिए उनके पास अब आराम करने और बीच बीच में अपनी तैयारी जारी रखने का पर्याप्त वक्त है। सितंबर में वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे पर आएगी, जब रोहित शर्मा फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हए नजर आएंगे। उस सीरीज में तीन वनडे खेले जाएंगे। जो आशंकाएं जताई जा रही थी कि रोहित संन्यास लें या ना लें, सिलेक्टर्स उन्हें टीम से बाहर कर देंगे, वो भी अब कम होती हुई दिख रही हैं। नहीं लगता कि इतने बड़े खिलाड़ी को धमाकेदार शतक लगाने के बाद भी सिलेक्टर्स बाहर कर पाएंगे। इस एक शतक ने कुछ किया हो या ना किया हो, लेकिन इतना जरूर है कि रोहित का क्रिकेट करियर कुछ और दिनों के लिए बढ़ा जरूर दिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |