Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

इंग्लैंड से हारकर टीम इंडिया को आईसीसी रैंकिंग में भी नुकसान


इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला भी टीम इंडिया हार गई है और इसी के साथ सीरीज भी हाथ से चली गई है। इस हार का असर ये हुआ कि अब भारतीय टीम को आईसीसी रैंकिंग में भी नुकसान दिखने लगा है। हालांकि टीम अभी पहले ही नंबर पर काबिज है, लेकिन उसकी रेटिंग में गिरावट हुई है, इसलिए अब टॉप की कुर्सी पर भी खतरा मंडराता हुआ नजर आ रहा है। तथ्य यह भी है कि शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया चार वनडे सीरीज खेल चुकी है, इसमें से केवल एक में जीत मिली है, तीन सीरीज हारी हैं।

भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को खेला गया था। सबसे पहले तो इससे एक दिन पहले यानी 13 जुलाई को दोनों टीमों की रेटिंग और रैंकिंग आईसीसी रैंकिंग में कैसी थी, इस पर नजर डाली जानी चाहिए। 13 जुलाई की रैंकिंग में टीम इंडिया 121 की रेटिंग के साथ पहले नंबर पर थी। वहीं बात अगर इंग्लैंड की करें तो उसकी रेटिंग 89 की थी और टीम आठवें नंबर पर थी। लेकिन जैसे जैसे सीरीज आगे बढ़ी चीजें बदलती चली गईं।

आज यानी 20 जुलाई की रैंकिंग को देखें तो भारतीय टीम है तो पहले ही नंबर पर, लेकिन उसकी रेटिंग गिरी है, जो 121 से घटकर सीधे 116 की हो चुकी है। इंग्लैंड की रेटिंग जो 89 की थी, वो अब बढ़कर 93 की हो चुकी है और टीम आठवें से सातवें नंबर पर पहुंच गई है। यानी उसे रेटिंग का तो फायदा हुआ ही है, साथ ही रैंकिंग में भी एक स्थान का उछाल मिला है। टीम अब अफगानिस्तान से आगे निकल गई है।

अब अगर टीम इंडिया के लिए खबरे की बात करें तो जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि भारत की रेटिंग 116 की है और दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड की टीम है, जिसकी रेटिंग 111 की है। यानी दोनों के बीच केवल पांच अंकों का ही अंतर रह गया है। अब भारतीय टीम सीधे सितंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी, वहीं न्यूजीलैंड की टीम अभी वेस्टइंडीज से वनडे सीरीज खेल रही है। यानी बहुत जल्द तो नहीं, लेकिन अगर यही हाल रहा तो भारतीय टीम के लिए टॉप की कुर्सी बचाए रखना आसान काम नहीं होगा। टीम को जीत की पटरी पर लौटना होगा, ताकि नंबर वन बनी रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |