Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गाजीपुर: माफिया मरहूम मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां पर एफआईआर दर्ज , शस्त्र लाइसेंस रिकॉर्ड गायब कराने का आरोप


गाजीपुर ।  फरार चल रही मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी के खिलाफ शस्त्र लाइसेंस से जुड़े गंभीर अनियमितताओं के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी पर मुकदमा दर्ज होने के एक दिन बाद हुई। मामला आईएस-191 गैंग से जुड़े लोगों को जारी शस्त्र लाइसेंसों की जांच से संबंधित है।

पुलिस के अनुसार, अफशां अंसारी के शस्त्र लाइसेंस की मूल पत्रावली और हथियारों की खरीद-बिक्री से जुड़े अभिलेख जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय से कथित रूप से गायब कराए गए। जांच में यह भी सामने आया कि लाइसेंस पर खरीदी गई एनपीबी रिवॉल्वर संख्या एबीएम-4299 की वर्तमान स्थिति का कोई रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा, एक ही लाइसेंस पर अलग-अलग समय में कई हथियारों की खरीद-बिक्री के संकेत मिले हैं।

इस मामले में अफशां अंसारी के अलावा तत्कालीन प्रथम पटल सहायक बृजनारायण राम (सेवानिवृत्त, मृतक) और द्वितीय पटल सहायक भीष्म सिंह यादव को भी नामजद किया गया है। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं तथा आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस का कहना है कि आईएस-191 गैंग से जुड़े सभी शस्त्र लाइसेंसों का सत्यापन जारी है और जांच में जहां भी अनियमितता मिलेगी, वहां संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |