Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः अपना दल कमेरावादी के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती पर उनके विचारों को किया गया याद! शोषित-वंचित समाज के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष करने वाले नेता थे डॉ. सोनेलाल पटेल -वक्ता


बीसलपुर। माधवापुर में अपना दल कमेरावादी, पीलीभीत के तत्वावधान में कमेरा समाज में राजनीतिक चेतना के प्रणेता, शोषित-वंचित वर्ग के महानायक एवं अपना दल के संस्थापक यशस्वी डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती समारोह श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भाग लेकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शंकरलाल गंगवार ने डॉ. सोनेलाल पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को नमन किया।

अपने संबोधन में शंकरलाल गंगवार ने कहा कि डॉ. सोनेलाल पटेल ने अपना पूरा जीवन शोषित, वंचित, पिछड़े एवं कमेरा समाज के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने समाज के लोगों में राजनीतिक चेतना जगाई और उन्हें संगठित कर उनके अधिकारों के लिए संघर्ष का मार्ग दिखाया। उन्होंने कहा कि कमेरा समाज सदैव उनके योगदान का ऋणी रहेगा।उन्होंने कहा कि डॉ. सोनेलाल पटेल का स्पष्ट मानना था कि देश का वास्तविक विकास गांव, किसान और खेत-खलिहानों से होकर गुजरता है। जब तक किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं होगी, तब तक देश समृद्ध नहीं बन सकता। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में किसान अनेक समस्याओं से जूझ रहा है और उसे उसकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि डॉ. सोनेलाल पटेल का उद्देश्य केवल सत्ता परिवर्तन नहीं था, बल्कि सत्ता के माध्यम से व्यवस्था परिवर्तन करना था, ताकि शोषित एवं वंचित समाज को सम्मानजनक भागीदारी मिल सके। इसी उद्देश्य से उन्होंने 4 नवंबर 1995 को अपना दल की स्थापना की थी। आज उनका लगाया हुआ संगठन निरंतर आगे बढ़ रहा है और उनके विचार समाज को नई दिशा दे रहे हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रेम सागर पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में डॉ. पल्लवी पटेल सामाजिक न्याय के मुद्दों को पूरी मजबूती से उठा रही हैं। चाहे जातिवार जनगणना का विषय हो, यूजीसी विनियम-2026 का मामला हो अथवा महिला आरक्षण में ओबीसी, एससी एवं एसटी के लिए कोटे के भीतर कोटा सुनिश्चित करने की मांगकृइन सभी मुद्दों पर वह सदन से लेकर सड़क तक संघर्ष कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में अपना दल कमेरावादी महत्वपूर्ण राजनीतिक भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बीसलपुर विधानसभा अध्यक्ष रामचंद्र लाल कोरी ने की तथा संचालन जिला अध्यक्ष प्रेम सागर पटेल ने किया। इस अवसर पर देवशर्मा पटेल, रामबाबू पटेल, श्रीकृष्ण माथुर, शिवकुमार पटेल, रूप किशोर पटेल, संजीव गंगवार, जंगबहादुर पटेल, भानु पटेल, राजू पटेल, हरिओम गंगवार, सरिता पटेल, चंद्रप्रकाश मौर्य, सुमन बाला, अफसान खान, यूनिस अली सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |