पीलीभीत। प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक इंदु सिंह ने विकासखंड बरखेड़ा की केशवपुर समिति परिसर में श्केशव वाटिकाश् का शुभारंभ किया। इस अवसर पर हाइब्रिड अमरूद, आंवला, पपीता, जामुन, नींबू सहित विभिन्न फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष, समिति सदस्य, एडीओ सहकारिता संदीप कुमार तथा समिति सचिव गंगाराम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान इंदु सिंह ने एडीओ सहकारिता को निर्देश दिए कि क्षेत्र की अन्य सहकारी समितियों में खाली पड़ी भूमि पर भी छायादार, फलदार एवं औषधीय पौधों की बगिया विकसित कर हरित वातावरण को बढ़ावा दिया जाए।
इसके बाद उन्होंने बरखेड़ा सहकारी संघ के तालाब परिसर में संघ सचिव तोतरपाल एवं कर्मचारियों के साथ पौधरोपण किया। निरीक्षण के दौरान तालाब परिसर स्थित अमरूद के बाग की सुरक्षा के लिए तार फेंसिंग कराने तथा सहकारी संघ के नाम का सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।
सहायक आयुक्त ने कहा कि पौधरोपण तभी सार्थक होगा जब पौधों का नियमित संरक्षण और देखभाल सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा का संकल्प लेने का आह्वान किया।
