Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

उत्तराखडः 25 जुलाई को खानपुर विकास खंड में लगेगा बहुउद्देशीय सेवा शिविर


हरिद्वार। जिलाधिकारी हरिद्वार के निर्देशानुसार सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत 25 जुलाई 2026 (शनिवार) प्रातः 10रू00 बजे विकास खंड खानपुर के सभागार में बहुउद्देशीय सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा।

खंड विकास अधिकारी आलोक गार्गेय ने अवगत कराया है कि जन जन की सरकार जन जन के द्वारा आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़े शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा आमजन की समस्याओं का समाधान, जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी तथा आवश्यक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। कार्यक्रम में उन्होंने जनप्रतिनिधियों,  जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों, ग्राम प्रधानों, पंचायत प्रतिनिधियों तथा क्षेत्रवासियों से अधिकाधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की गई है। जिससे कि अधिक से अधिक लोग शिविर का लाभ उठा सकें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |