Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः टनकपुर से नांदेड़ तक दौड़ेगी नई एक्सप्रेस, पीलीभीत बनेगा ऐतिहासिक रेल संपर्क का केंद्र! केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद आज दिखाएंगे हरी झंडी


पीलीभीत। जनपद के लिए सोमवार  को ऐतिहासिक उपलब्धि का दिन बनने जा रहा है। भारतीय रेलवे उत्तराखंड के टनकपुर और महाराष्ट्र के पवित्र तीर्थ तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब, नांदेड़ के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू करने जा रहा है। इस नई रेल सेवा के शुभारंभ के साथ ही टनकपुर-पीलीभीत रेल सेवा का शाहजहांपुर तक विस्तार तथा टनकपुर-अछनेरा विशेष ट्रेन को नियमित ट्रेन का दर्जा भी दिया जाएगा। इन तीनों महत्वपूर्ण निर्णयों से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और महाराष्ट्र के बीच रेल संपर्क को नई मजबूती मिलेगी तथा यात्रियों को बड़ी सुविधा प्राप्त होगी।

इस ऐतिहासिक अवसर पर पीलीभीत जंक्शन पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री तथा पीलीभीत सांसद जितिन प्रसाद नई टनकपुर-हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। कार्यक्रम में रेलवे अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।

कार्यक्रम की विशेषता यह भी रहेगी कि केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह तथा केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे और इस नई रेल सेवा के शुभारंभ के साक्षी बनेंगे।

नई 17631ध्17632 हजूर साहिब नांदेड़-टनकपुर एक्सप्रेस उत्तराखंड और महाराष्ट्र के बीच सीधा रेल संपर्क स्थापित करेगी। यह ट्रेन टनकपुर से सुबह 10रू45 बजे रवाना होकर दोपहर 1रू30 बजे बरेली पहुंचेगी तथा अगले दिन शाम लगभग 6रू00 बजे नांदेड़ पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन नांदेड़ से शाम 4रू30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 11रू30 बजे बरेली पहुंचेगी और निर्धारित समय पर टनकपुर पहुंचेगी।

इस नई रेल सेवा के प्रारंभ होने से विशेष रूप से सिख श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। अब उन्हें महाराष्ट्र स्थित पवित्र धार्मिक स्थल तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब तक पहुंचने के लिए बार-बार ट्रेन बदलने की आवश्यकता नहीं होगी। उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालु सीधे इस ट्रेन से अपनी यात्रा पूरी कर सकेंगे। धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ व्यापारिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

रेलवे ने यात्रियों को एक और बड़ी सौगात देते हुए 05061ध्05062 टनकपुर-अछनेरा विशेष ट्रेन को नियमित ट्रेन का दर्जा प्रदान कर दिया है। अब यह ट्रेन 15093ध्15094 नए नंबरों के साथ नियमित रूप से संचालित होगी। नियमित ट्रेन बनने के बाद यात्रियों को किराए में लगभग 30 प्रतिशत तक राहत मिलने की संभावना है, जिससे दैनिक और सामान्य यात्रियों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा।

इसके अलावा 55322ध्55323 टनकपुर-पीलीभीत पैसेंजर ट्रेन का विस्तार करते हुए इसे बीसलपुर के रास्ते शाहजहांपुर तक चलाने का निर्णय लिया गया है। इस विस्तार से शाहजहांपुर, बीसलपुर, पीलीभीत और टनकपुर के बीच यात्रा पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक हो जाएगी। स्थानीय यात्रियों, छात्रों, व्यापारियों तथा नौकरीपेशा लोगों को इसका विशेष लाभ मिलेगा।

भारतीय जनता पार्टी के पीलीभीत जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने रविवार को पीलीभीत रेलवे जंक्शन पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया तथा तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने रेलवे अधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि पीलीभीत के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के प्रयासों से जनपद लगातार रेलवे विकास के क्षेत्र में नई उपलब्धियां प्राप्त कर रहा है। उनके सांसद बनने के बाद जनपद को एक दर्जन से अधिक नई रेल सेवाओं की स्वीकृति मिली है और कई ट्रेनों का संचालन भी प्रारंभ हो चुका है। नई नांदेड़-टनकपुर एक्सप्रेस तथा अन्य रेल सेवाएं उसी विकास यात्रा की महत्वपूर्ण कड़ी हैं।

रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इन नई रेल सेवाओं से न केवल यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी, बल्कि क्षेत्रीय विकास, पर्यटन, व्यापार और धार्मिक आवागमन को भी नई गति प्राप्त होगी। विशेष रूप से पीलीभीत रेलवे जंक्शन का महत्व और अधिक बढ़ेगा तथा जनपद राष्ट्रीय रेल मानचित्र पर एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में अपनी पहचान मजबूत करेगा।

जनपदवासियों में इस ऐतिहासिक रेल सेवा के शुभारंभ को लेकर उत्साह का माहौल है। लोग इसे पीलीभीत के विकास की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि और लंबे समय तक याद किए जाने वाले गौरवपूर्ण क्षण के रूप में देख रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |